मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:12 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 19 सित | 00:11

चलती बस में हवश का शिकार बनी युवती

आधी रात को बलात्कार का प्रयास, सीताबर्डी में मामला दर्ज, अकेली महिला के लिए सुरक्षित नही है सफर

चलती बस में हवश का शिकार बनी युवती
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

रात के वक्त ट्रवल्स में अकेले सफर करनेवाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है. नागपुर से अपने मध्यप्रदेश स्थित अपने गांव जा रही युवती से चलती बस में बलात्कार का प्रयास किया गया है. हिम्मत दिखाने से युवती की जान बच गई. युवती के नागपुर लौटने के बात घटना का खुलासा हुआ है. उसकी शिकायत पर सीताबर्डी पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.

21 वर्षीय युवती सीताबर्डी परिसर निवासी एक व्यापारी के बंगले में काम करती है. 7 सितंबर को वह मध्यप्रदेश स्थित अपने गांव जा रही थी. युवती रात एमपी स्टैंड स्थित विजयंत ट्रवल्स की बस में सवार हुई. बस में अन्य यात्री भी सवार होने से युवती अपनी बर्थ में जाकर सो गई. युवती की शिकायत के अनुसार रात 10.30 बजे प्रवास के दौरान नींद में होने से उसे किसी के स्पर्श किए जाने का महसूस हुआ. उसे बस का कंडक्टर जाते हुए दिखाई दिया. भुल वश स्पर्श होने का अनुमान लगाकर युवती ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की. युवती की सीट के इर्द-गिर्द यात्रियों की संख्या कम होने से कंडक्टर का हौसला बढ़ गया.

आधी रात के दौरान युवती के नींद में होने पर कंडक्टर पून: सीट के पास आया. वह युवती की अश्मत लूटने लगा. युवती ने हिम्मत दिखाकर कंडक्टर का मुकाबला किया. कंडक्टर ने उसके पांव पकड़ लिए. युवती शोर मचाने लगी. बवाल मचने की आशंका से कंडक्टर ने युवती को छोड़ दिया. अकेली होने से उस वक्त युवती ने शांत रहना उचित समझा. युवती के परिजन उग्र स्वभाव के है. गांव में उन्हें घटना बताने पर युवती को विवाद निर्माण होने की चिंता सताने लगी. 16 सितंबर को नागपुर पहुंचने पर उसने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी. उनकी मदद से सीताबर्डी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. मामला दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी कंडक्टर पुलिस के हाथ नहीं लगा है. कई महिलाएं रात के वक्त अकेली ही ट्रवल्स बस में यात्रा करती है. बस में महिलाओं से बलात्कार किए जाने की घटनाएं समय्-समय पर सामने भी आई है. इस घटना ने ट्रवल्स बस में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है. सीताबर्डी थाने के निरीक्षक सुहास राउत ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी की खोजबीन किए जाने का बताया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे