मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:02 IST

Apple अक्टूबर में नया लॉन्च इवेंट कर सकता है, कई डिवाइस पर चर्चा तेज

रिपोर्ट्स में दावा, आईपैड मिनी, आईमैक, मैकबुक प्रो, होमपॉड मिनी और एप्पल टीवी 4के के नए मॉडल आ सकते हैं

Apple अक्टूबर में नया लॉन्च इवेंट कर सकता है, कई डिवाइस पर चर्चा तेज
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

टेक कंपनी Apple ने सितंबर महीने में अपना लॉन्च इवेंट किया था, जिसमें आईफ़ोन 18 सीरीज और आईफ़ोन डुओ लॉन्च हुए थे। लेकिन कंपनी का टेक शो यहीं खत्म नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि Apple अक्टूबर महीने में एक और टेक इवेंट का आयोजन करने वाला है।

MacRumors ने अंदाजा लगाया है कि Apple अक्टूबर में लॉन्च इवेंट कर सकता है। हालांकि इस इवेंट में कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे, यह अभी तक कंपनी की तरफ से जाहिर नहीं किया गया है। यह भी हो सकता है कि कंपनी इवेंट की बजाय प्रेस रिलीज के जरिए ही कुछ प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दे।

इस आने वाले इवेंट में कंपनी कुछ नए डिवाइस पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर के इवेंट में कंपनी होमपॉड मिनी, स्क्रीन वाला होम हब और एप्पल टीवी 4के का नया मॉडल पेश कर सकती है। इसके अलावा मैकबुक प्रो, आईपैड मिनी और आईमैक के अपडेटेड वर्जन भी इसी इवेंट में देखने को मिल सकते हैं।

कंपनी इवेंट में नया आईपैड मिनी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें A20 प्रो या A19 प्रो चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में ओएलईडी डिस्प्ले, नया स्पीकर सिस्टम और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन मिल सकता है, ऐसी चर्चा है।

नए आईमैक मॉडल में एम6 चिपसेट होने की संभावना है। इसमें 24-इंच डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं। वहीं मैकबुक प्रो का 14-इंच मॉडल एम6 चिपसेट के साथ अपडेट किया जा सकता है। यह भी चर्चा है कि मैकबुक प्रो का ओएलईडी वर्जन पेश किया जा सकता है, जिसमें 14 और 16 इंच डिस्प्ले के ऑप्शन मिल सकते हैं। हालांकि यह ओएलईडी अपडेट अक्टूबर के इवेंट में नहीं बल्कि 2026 के आखिर में पेश किया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है।

कंपनी अपने स्मार्ट होम सेक्शन में भी नया डिवाइस पेश कर सकती है। नए होमपॉड मिनी में नया चिपसेट, बेहतर साउंड क्वालिटी, N1 चिप और वाई-फाई 7 सपोर्ट मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें दूसरी जनरेशन का अल्ट्रा वाइडबैंड चिप भी दिया जा सकता है। डिवाइस में सिरी एआई सपोर्ट और नया रेड कलर ऑप्शन भी मिलने की संभावना है।

एप्पल टीवी 4के का नया वर्जन भी इसी इवेंट में पेश किया जा सकता है। इसमें ए17 प्रो चिप, 8जीबी रैम और N1 नेटवर्किंग चिप के साथ वाई-फाई 7 सपोर्ट मिलने की चर्चा है। इसके साथ ही नया सिरी रिमोट भी पेश किया जा सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे