मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:57 IST

अमेरिका की 36 साल की एरिन ने पति ढूंढने के लिए बनाया गूगल फॉर्म, 240 से ज्यादा जवाब आए

नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट की एरिन पैटरसन ने डेटिंग ऐप से थककर 'पति के लिए अर्ज' नाम का गूगल फॉर्म सोशल मीडिया पर डाला।

अमेरिका की 36 साल की एरिन ने पति ढूंढने के लिए बनाया गूगल फॉर्म, 240 से ज्यादा जवाब आए
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

आजकल शादी के लिए लड़का ढूंढना अपने आप में सिरदर्द बन गया है। डेटिंग ऐप पर बात कर लो या मिल लो, आखिर में हाथ कुछ नहीं आता। अमेरिका की एक युवती को यही अनुभव हुआ और उसने इसका एक अलग ही जुगाड़ निकाला। उसने पति के लिए सीधे गूगल फॉर्म बना डाला।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर में रहने वाली 36 साल की एरिन पैटरसन शादी के लिए लड़का तलाश रही हैं। डेटिंग ऐप्स आजमाकर देखे, लेकिन उन्हें मनचाहा लड़का नहीं मिला। इससे तंग आकर एरिन ने एक अलग तरीका अपनाया।

उन्होंने एक गूगल फॉर्म तैयार किया और उसका नाम रखा 'पति के लिए अर्ज'। यह फॉर्म उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और ऊपर पिन भी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस फॉर्म पर जवाब आने लगे। पांच-पचास नहीं, 250 से ज्यादा फॉर्म भरे जा चुके हैं।

फॉर्म में एरिन ने साफ लिखा है कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए। उन्हें एक हैंडसम, समझदार, दयालु, वफादार और बड़े दिल वाला लड़का चाहिए। ऐसा लड़का जो उनसे कॉफी या डिनर पर मिले, ठीक से बात करे और इस रिश्ते को आगे ले जाने की सोचे। एरिन कहती हैं, मैं अपनी उम्मीदें छिपाना नहीं चाहती। शुरू में ही सब साफ हो तो दोनों का वक्त बचता है और गलतफहमी भी नहीं होती।

यह फॉर्म सिर्फ नाम, उम्र और गांव तक नहीं रुकता। इसमें एरिन ने काफी गहरे सवाल पूछे हैं। तुम्हारा करियर क्या है? तुम्हारी रोज की दिनचर्या कैसी रहती है? तुम्हारी आदतें क्या हैं? शादी के बारे में तुम्हारी क्या राय है? परिवार के बारे में क्या सोचते हो? रिश्ते से क्या उम्मीदें हैं? ऐसे कई सवाल उन्होंने डाले हैं। वे जानना चाहती हैं कि सामने वाला जिंदगी को किस नजर से देखता है और शादी को लेकर सचमुच सीरियस है या नहीं।

एरिन की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई है। लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया, "यह आइडिया एकदम बोल्ड और नया है। क्या हो रहा है, हमें बताती रहना।" दूसरे ने लिखा, "उम्मीद है तुम्हें एक अच्छा, प्यार करने वाला जीवनसाथी जरूर मिलेगा।" तीसरे ने कहा, "यह तो एकदम बेस्ट आइडिया है। मैं भी अपने जीवनसाथी की तलाश के लिए ऐसा ही करने वाला हूं।"

कई लोगों का कहना है कि आजकल इतनी साफगोई से बात करने वाली लड़कियां कम ही मिलती हैं। जिसे वे मिलेंगी, वह लड़का सचमुच किस्मत वाला होगा। जब शुरू से ही सारी उम्मीदें क्लियर हों, तो आगे झगड़े भी कम होते हैं।

एरिन ने जो किया, वह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन प्रैक्टिकल भी है। डेटिंग ऐप पर महीनों बिताने के बजाय एक फॉर्म से वही आगे आएगा जो सीरियस है, यह उनकी सोच है। अब देखना होगा कि इन 240 अर्जियों में से उन्हें अपना जीवनसाथी मिलता है या नहीं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे