मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:00 IST

आयटेल का नया फीचर फोन ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, कीमत 2 हजार रुपये से कम

फिजिकल कीबोर्ड और ड्यूल सिम सपोर्ट वाला यह फोन 1,059 रुपये में मिलेगा, कंपनी का दावा सिंगल चार्ज में 8 दिन का बैकअप।

आयटेल का नया फीचर फोन ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, कीमत 2 हजार रुपये से कम
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

आयटेल ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी के इस नए फोन का नाम ACE 4 Shine रखा गया है, और इसकी कीमत 2 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। फिजिकल कीबोर्ड, ड्यूल सिम सपोर्ट और मजबूत फीचर्स के साथ आया यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्मार्टफोन की बजाय सिंपल फीचर फोन पसंद करते हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन 8 दिन का बैकअप और 8.3 घंटे का टॉक टाइम देता है।

आयटेल एसीई 4 शाइन भारत में 1,059 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लैक, मैजिक ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.77-इंच का क्यूक्यूव्हीजीए कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 128x160 पिक्सेल है। कंपनी ने इस फोन में कर्व्ड बॉडी, टेक्सचर फिनिश और रेडिएंट कीपैड दिया है। नए आयटेल एसीई 4 शाइन में लार्ज-फ्रंट डायलर भी मिलता है। इस फीचर फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम के साथ 900/1800MHz बैंड वाले 2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

नए आयटेल फोन में ब्लूटूथ और वायरलेस एफएम के साथ रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है, इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। इस फोन में हिंदी, गुजराती, तेलुगू, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ऑटो रिकॉर्डिंग के साथ एसओएस फीचर भी मिलेगा। यूजर्स इस फोन में 500 कॉन्टैक्ट फोटो के साथ सेव कर सकते हैं।

आयटेल के इस लेटेस्ट फीचर फोन में यूनिसोक SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4MB रैम और 8MB स्टोरेज मिलेगा। इसका स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इन सबके साथ कंपनी के इस नए फीचर फोन में म्यूजिक और वीडियो प्लेयर, एफएम, फाइल मैनेजर, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेशन, टॉर्च और कार केयर का सपोर्ट भी मिलेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे