बुधवार, 4 नोव्हेंबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
08:10  नागपूरच्या गोधनी रोडवर ट्रकने महिलेला चिरडले, दिवाळीच्या खरेदीला निघाले होते कुटुंब 00:10  नागपूरच्या गोधनी रोडवर भरधाव टिप्परने महिलेला चिरडले, मूल जखमी; २० दिवसांत दुसरा बळी 09:57  नागपूर जिल्ह्यात नवे बोअरवेल खोदायला आणि जुने बोअरवेल खोल करायला पुढच्या आदेशापर्यंत मनाई 3 नोव्ह | 20:23  नागपूरच्या गोधनी रोडवर ट्रकच्या धडकेत अश्विनी फलके यांचा जागीच मृत्यू, गावकऱ्यांचा रास्ता रोको 3 नोव्ह | 14:11  नागपूरच्या जुन्या हायकोर्ट इमारतीचा मागील भाग कोसळला; एएसआयने आधीच दिला होता इशारा 09:42  देवली पेंढरीच्या शेतात महिलेचा कुजलेला मृतदेह; बेपत्ता मीना तेलंग यांचा असल्याचा अंदाज
सर्व थेट अपडेट
अनुवाद झालेला नाही

हादसे में महिला की मौत से गोधनी में जन आक्रोश

क्राइम PT24 टीम

पति-बेटा भी जख्मी, तोड़फोड़-सड़क जाम, ढ़ाई घंटे तक रहा तनाव

नागपुर.

कोराडी मार्ग के गोधनी परिसर में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार पति और बेटा घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे परिसर में आक्रोश भड़क उठा. देखते ही देखते हजारों नागरिक सड़क पर उतर आए और गोधनी मार्ग को जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.

मृतका की पहचान बैलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय अश्विनी पंकज फलके के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अश्विनी अपने पति पंकज फलके और बेटे अद्वैक के साथ बाइक पर सवार होकर खरीददारी के लिए जा रही थी. गोधनी मार्ग पर दौरान गारवा बिरयानी के पास एक टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अश्विनी टिप्पर की चपेट में आ गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पति और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की खबर फैलते ही परिसर में जनाक्रोश भड़क उठा. स्थानीय नगर पार्षद सहित हजारों नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए. लोगों ने गोधनी-झिंगाबाई टाकली मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया. नागरिकों का आरोप था कि इस संकरे मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. सड़क चौड़ीकरण की मांग मनपा और एनआईटी प्रशासन से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. नागरिकों का कहना था कि पुलिस प्रशासन भी अवैध परिवहन और भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. लगातार हादसों और मौतों के बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा. इसी नाराजगी के चलते गुस्साई भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ कर दी. हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अपर पुलिस आयुक्त विनिता साहू और डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया. नागरिक अपनी मांगों पर अड़े रहे. नागरिकों की मांग थी कि मनपा आयुक्त अथवा एनआईटी के चेयरमैन को तत्काल मौके पर बुलाया जाए. उनका आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आम नागरिकों की जान खतरे में है. महिला की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रात 7.30 बजे तक चला. इसके बाद मौके पर पहुंचे मनपा अधिकारियों से चर्चा करने के बाद नागरिक मार्ग से हटने को तैयार हुए.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही 'तुम्ही' वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ