सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 114 | Moderate 08:34 IST

मुंबई में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में माहिम से एक गिरफ्तार, मोबाइल में मसूद

मुंबई ATS ने माहिम से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में माहिम से एक गिरफ्तार, मोबाइल में मसूद तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

मुंबई में आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ATS की कालाचौकी यूनिट ने माहिम मेट्रो स्टेशन के पास लक्ष्मी बिल्डिंग परिसर से मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा। ATS का दावा है कि इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोबाइल में भड़काऊ पोस्ट और जिहाद का समर्थन करने वाले मैसेज मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक उसके मोबाइल में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों के कुछ ऑडियो भी मिले हैं। मसूद अजहर को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना बताया गया है। इसके अलावा आरोपी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में खामियों से जुड़ी खबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इत्र बेचता था और बाइक राइडर भी था। पुलिस को यह भी शक है कि उसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुस्लिमों को हथियार उठाने के लिए उकसाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप चलाता था और उस ग्रुप पर मसूद अजहर के भाषणों के ऑडियो अपलोड करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल ATS पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से उसके संपर्क और उसकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही दूसरे संदिग्ध संपर्कों से भी पूछताछ चल रही है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके।

मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मोहम्मद हसन से आगे की पूछताछ में जांच एजेंसियों के हाथ अहम जानकारी लग सकती है और इस जांच से बड़ी बातें सामने आ सकती हैं। इस कार्रवाई से मुंबई में भी हड़कंप मचा हुआ है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे