रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

कांदिवली में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

जुर्म PT24 अपराध डेस्क

मुंबई के कांदिवली पूर्व में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला हनुमान नगर इलाके के पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच और आरोपी फरार हैं।

आरोप है कि लड़की की पहचान उसकी एक जानने वाली सहेली के जरिए कुछ युवकों से करवाई गई। इसके बाद इन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और उसे फैलाने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया।

इस मामले पर बजरंग दल और भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सख्त रुख अपनाया है। बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि यह लव जिहाद का मामला है। संगठन ने मांग की है कि सभी आरोपियों से पूछताछ हो और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

किरीट सोमैया ने कहा कि उनकी इस लड़की से बातचीत हुई है और उन्होंने इस बारे में पुलिस से भी चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से अपील की कि मामले की जांच किसी सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए। सोमैया के मुताबिक यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है, क्योंकि यह काम सिर्फ दो लोगों का नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की कि आरोपियों की प्रॉपर्टी जब्त की जाए और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश के होने की भी जांच हो।

सोमैया ने यह भी कहा, "इन लोगों ने कई लड़कियों को शिकार बनाया होगा, इसमें सिर्फ चार लोग हो ही नहीं सकते। इन्होंने और कितनी लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की होगी? यह बहुत बड़ा कांड है। शुरुआत में दोनों पुलिस अधिकारियों ने जो जांच की, उसका मुझे बहुत बुरा लगता है। इन पुलिस अधिकारियों पर शर्म आती है।" इस तरह उन्होंने पुलिस की शुरुआती जांच पर भी सवाल उठाए हैं।

#मुंबई#जुर्म#PT24#Crime#Mumbai

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन