मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

टीकमगढ़ के ककरवाहा में बिजली कटौती से भड़के किसानों ने सड़क जाम की, एक घंटे बाद खुला रास्ता

शहर PT24 शहर डेस्क

टीकमगढ़ के ककरवाहा गांव में रविवार को किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम कर दी। उनका कहना है कि बिजली न मिलने से रबी की बुआई रुकी है। ओआईसी के आश्वासन पर जाम खुला।

टीकमगढ़ के ककरवाहा गांव में रविवार को बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने की वजह से सिंचाई नहीं हो पा रही और रबी फसलों की बुआई भी अटकी हुई है।

किसानों ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की बिजली उत्तर प्रदेश को दी जा रही है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए।

किसान सोबरन यादव और भागीरथ कुशवाहा ने बताया कि जिले में रबी फसलों की बुआई शुरू हो चुकी है, लेकिन ककरवाहा में बिजली कटौती के कारण बुआई नहीं हो पा रही है।

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर बड़ागांव थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। उन्होंने फोन पर किसानों की बात ओआईसी जितेंद्र जाटव से कराई। ओआईसी के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। जाम करीब एक घंटे तक रहा।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन