गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सीधी के जोगदह पुल के पास वन विभाग की कैम्पर और ऑटो भिड़े, पति-पत्नी समेत पांच घायल

ग्रामीण पुल पर पुलिसकर्मी खड़े हैं, क्षतिग्रस्त वाहन और ऑटो धूप में दिखाई दे रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कैम्पर और ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हुए। कुंज बिहारी विश्वकर्मा और उनकी पत्नी उमा की हालत गंभीर है।

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे जोगदह पुल के पास सड़क हादसा हो गया। वन विभाग की कैम्पर गाड़ी और एक ऑटो आपस में टकरा गए। ऑटो में पांच लोग सवार थे और पांचों घायल हो गए।

घायलों में कुंज बिहारी विश्वकर्मा (59) और उनकी पत्नी उमा विश्वकर्मा (58) की हालत गंभीर बताई गई है। तीन और लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी को सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी शिव द्विवेदी ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची, तब सभी घायल सड़क किनारे पड़े हुए थे। उन्होंने एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा के साथ मिलकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी को दो अलग-अलग एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी ले जाकर भर्ती कराया गया।

बृहस्पति विश्वकर्मा ने भी बताया कि हादसे में कुंज बिहारी और उमा विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। टीम ने हालात संभाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन