गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

चंदेरी में कचरा नहीं उठने से नाराज युवक बोलेरो में कचरा भरकर नगर पालिका दफ्तर पहुंचा

दिन की रोशनी में नगर भवन के बाहर कचरे के ढेर के पास दो गाड़ियां खड़ी हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

अशोकनगर के चंदेरी में घर का कचरा नहीं उठने पर एक युवक ने नगर पालिका कार्यालय के गेट के बाहर कचरा पलट दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अशोकनगर जिले के चंदेरी में घर से कचरा नहीं उठाए जाने पर एक युवक इतना नाराज हुआ कि वह अपनी बोलेरो में कचरा भरकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गया। उसने कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर कचरा पलट दिया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना दीपावली के दिन की है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम वीर बुंदेला है और वह पंचम नगर इलाके में रहता है। बताया गया है कि कचरा वाहन उसके इलाके में आया था, लेकिन उसके घर का कचरा उठाए बिना ही आगे निकल गया। इससे नाराज होकर उसने अपने घर का कचरा बोलेरो में भरा और नगर पालिका कार्यालय पहुंच गया।

वीडियो में वीर बुंदेला नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। वह कहता है कि वह नियमित रूप से टैक्स देता है, फिर भी कचरा वाहन उसके घर के बाहर दो मिनट भी नहीं रुका। उसके मुताबिक घरों से कचरा उठाना और गलियों की सफाई करना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।

युवक ने कहा कि जब नागरिक समय पर टैक्स देते हैं, तो नगर पालिका को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके बाद उसने नगर पालिका परिसर के मुख्य गेट के बाहर, जहां कचरा वाहन खड़ा था, उसके सामने ही अपने घर का कचरा पलट दिया।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन