गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सागर के कुड़ारी में शराब दुकान हटाने की मांग, कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

सरकारी दफ्तर के बाहर महिलाएं अधिकारी को कागज दे रही हैं, दिन का उजाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

सागर के कुड़ारी गांव की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आबादी के बीच चल रही शराब दुकान को गांव के बाहर ले जाने की मांग की। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सागर जिले में शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मछरयाई की शराब दुकान के बाद अब कुड़ारी में भी दुकान हटाने की मांग उठी है। मंगलवार को कुड़ारी की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और रहवासी इलाके से दुकान हटाकर गांव के बाहर शिफ्ट करने की मांग रखी।

महिलाओं ने बताया कि ग्राम कुड़ारी के वार्ड नंबर 11 में घनी आबादी के बीच शराब की दुकान चल रही है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आए दिन शराब पीकर लोग उत्पात मचाते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते हैं।

महिलाओं के मुताबिक सितंबर में भी इस दुकान को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई थी।

महिलाओं ने प्रशासन से आबादी वाले क्षेत्र से शराब दुकान हटवाकर गांव के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन