खंडवा में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के 2 वार्डों में उपचुनाव, 12 नवंबर से नामांकन, 8 कर्मचारियों की ड्यूटी
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खंडवा जिले में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 और जनपद पंचायत छैगांवमाखन के वार्ड क्रमांक-1 में सदस्य के पद खाली हैं, इन्हीं खाली पदों पर चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 के सदस्य पद के उपचुनाव के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषि कुमार सिंघाई सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं जनपद पंचायत छैगांवमाखन के वार्ड क्रमांक-1 के लिए तहसीलदार याचना दीक्षित रिटर्निंग अधिकारी होंगी और नायब तहसीलदार दीपाली तिरोले सहायक रिटर्निंग अधिकारी।
जिला पंचायत वार्ड-6 के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 नवंबर तक रोज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन जमा कर सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर कार्यालय के न्यायिक कक्ष में इंतजाम किया गया है।
नामांकन पत्र लेने और चुनाव से जुड़े बाकी इंतजामों के लिए प्रशासन ने 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किया है। इन कर्मचारियों में कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 दिलीप हरसूदे, राजेंद्र गंगराडे और सुमित तंवर शामिल हैं।
इनके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जितेंद्र खतवासे, जिला पंचायत के परियोजना अर्थशास्त्री सीपी मंडलोई, जिला ई-गवर्नेंस के अनिल चंदेल, नगर निगम के अशोक मंडलोई और एनवीडीए के सहायक भूमि संरक्षण जगदीश बोंडे को भी ड्यूटी सौंपी गई है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।