मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

खकनार में मना जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर नृत्य और प्रस्तुतियां

स्कूल के आंगन में लोग ढोल बजाते और पारंपरिक नृत्य करते दिख रहे हैं, धूप का समय तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 संस्कृति डेस्क

खकनार विकासखंड के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। पारंपरिक नृत्य हुए और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के मौके पर विकासखंड खकनार के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। आयोजन में खूब उत्साह और उमंग दिखी।

जनजातीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और क्षेत्र के लोग समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संबोधन भी देखा और सुना गया। भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय वीरों के योगदान को याद किया गया। वहां मौजूद लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि समेत कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। इनके जरिए लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागों की गतिविधियों के बारे में बताया गया।

समारोह में संतजनों और जनजातीय समुदाय के लोगों का स्वागत और सम्मान किया गया। संतजनों को शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। मेधावी विद्यार्थियों और पात्र हितग्राहियों को भी लाभ दिया गया।

इस मौके पर जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजन और संतजन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्गाे, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम नेपानगर श्री सृजन श्रीवास्तव, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री सुनीता बघेल, तहसीलदार खकनार श्री दयाराम अवास्या और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री भरत जांचपूरे भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण भी कार्यक्रम में पहुंचे।

#इंदौर#कल्चर#PT24#Culture#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन