मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

झाबुआ में जनजातीय गौरव दिवस पर वनाधिकार और भीली साहित्य के काम का सम्मान, पुस्तक का विमोचन

स्कूल मैदान में महिला को प्रमाणपत्र और किताबें दी जा रही हैं, लोग धूप में बैठे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 संस्कृति डेस्क

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झाबुआ के जिला स्तरीय कार्यक्रम में वनाधिकार में अच्छे काम और भीली भाषा के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। 'लोक लय में भील' पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर झाबुआ के सांदीपनि विद्यालय मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

वनाधिकार अधिनियम के तहत बेहतरीन काम करने पर पेटलावद की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रीतिका पाटीदार का सम्मान किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे भी बांटे गए।

कार्यक्रम में श्रीमती गीता राजेंद्र मंडोड़ की लिखी पुस्तक 'लोक लय में भील' का विमोचन हुआ। भीली भाषा, लोक साहित्य और जनजातीय संस्कृति को साहित्य के रूप में सामने रखने की इस कोशिश की सराहना की गई। भीली भाषा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करने वाले रचनाकारों का भी सम्मान किया गया।

इसी क्रम में 'छू लो आसमान' कार्यक्रम के तहत हुई खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उनसे कहा कि वे अपनी प्रतिभा को निखारें और पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ें।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया, पूर्व सांसद श्री गुमानसिंह डामोर और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार मौजूद रहीं। इनके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

#इंदौर#कल्चर#PT24#Culture#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन