पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस पर 2 किलोमीटर की शोभायात्रा, ढोल-मांदल पर थिरके युवा
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खंडवा जिले के पंधाना में बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समाज ने शोभायात्रा निकाली, जिसका नेतृत्व विधायक छाया मोरे ने किया।
खंडवा जिले के पंधाना में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर आदिवासी समाज ने करीब 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली। इसमें युवा, स्कूली बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। युवाओं ने ढोल-मांदल और डीजे की धुन पर नाचते हुए आदिवासी संस्कृति और परंपरा दिखाई।
शोभायात्रा की शुरुआत पंधाना जनपद पंचायत भवन से हुई। यहां से रैली CM राइज स्कूल तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्कूल स्टाफ और आदिवासी युवा शामिल थे। पूरे रास्ते युवा ढोल-मांदल और डीजे की धुन पर नाचते रहे। इस दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक दिखी। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा का नेतृत्व पंधाना विधायक छाया मोरे ने किया। वे पारंपरिक आदिवासी कपड़ों में नजर आईं और उन्होंने करीब सवा किलो चांदी के पारंपरिक गहने पहने थे। उनके साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा काले भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी आदिवासी परंपरा के अनुसार चांदी के गहने पहने थे। दोनों जनप्रतिनिधियों की वेशभूषा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विधायक छाया मोरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर आदिवासी समाज की परंपरा, सभ्यता और संस्कृति दिखाने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और युवाओं में खासा उत्साह था। उनके मुताबिक ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है।
शोभायात्रा में SDM दिनेश सांवले और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े भी मौजूद रहे। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।