सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

अनूपपुर के भालूगुडार में 11वीं की छात्रा संजना का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

गांव के घर के बाहर पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं, ग्रामीण पास खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 इंदौर टीम

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 16 साल की छात्रा संजना पाव घर के पीछे फंदे पर लटकी मिली। मौत की वजह अभी पता नहीं चली है, पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के भालूगुडार गांव में शनिवार सुबह एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका का नाम संजना पाव था। उसकी उम्र 16 साल थी और वह 11वीं में पढ़ती थी। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

शव घर के पीछे बनी परछी में मिला। परिजनों ने उसे देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाया। दोपहर में पोस्टमॉर्टम हुआ और उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि संजना सरस्वती शिशु स्कूल में पढ़ती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एक बहन की शादी गुलीडांड गांव में हुई है, जबकि मझली बहन का नाम गुंजन है।

पुलिस के मुताबिक संजना ने शुक्रवार रात परिवार के लिए खाना बनाया और सबको खिलाया, लेकिन खुद खाना नहीं खाया। इसके बाद वह गुंजन के साथ कमरे में सोने चली गई।

रात करीब 3-4 बजे गुंजन की आंख खुली तो संजना कमरे में नहीं थी। गुंजन को लगा कि वह वॉशरूम गई होगी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो गुंजन ने यह बात परिजनों को बताई।

इसके बाद परिजन संजना को ढूंढने लगे। सुबह उसकी मां घर के पीछे गईं तो संजना परछी की पाइप से फंदे पर लटकी मिली। उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन