आगर-मालवा के गुफाबर्डा में बिजली की डीपी से लटका मिला 26 साल के सतीश भिलाला का शव
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
आगर-मालवा के गुफाबर्डा क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली की डीपी से एक युवक का शव लटका मिला। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान सतीश भिलाला (26) के रूप में हुई है। वह करण सिंह का बेटा था और ग्राम मोहना, थाना मोहन बड़ोदिया का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वह घर से यह कहकर निकला था कि राजगढ़ जिले के ग्राम दुआखेड़ी जाकर पत्नी को लेकर आएगा।
रविवार रात सतीश आगर के सेवाभारती अस्पताल में रहने वाले अपने साले के कमरे पर पहुंचा और रात वहीं रुक गया। सोमवार सुबह वह कमरे पर नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में सेवाभारती अस्पताल के पीछे की कॉलोनी में उसका शव बिजली की डीपी से लटका मिला।
शव की सूचना तिरुपति विहार कॉलोनी, आगर के रहने वाले जगदीश (30) ने दी, जो मोहनलाल लववंशी के बेटे हैं। काफी खोजबीन के बाद ही मृतक की पहचान हो सकी।
थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।