मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दिवाली की रात मुंबई में पांच जगह आग, मालवणी में पटाखों के धमाके में 16 साल के लड़के की मौत

संकरी गली में दमकलकर्मी जली दुकान का मलबा देख रहे हैं, सड़क गीली है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

सोमवार रात मुंबई में पांच जगह आग लगी। मालाड के मालवणी में दुकान की आग और पटाखों के धमाके के बाद 16 साल के शनवाज नियाज खान की मौत हो गई।

मुंबई में सोमवार रात पांच जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। कहीं घर में, तो कहीं दुकानों में पटाखों की वजह से आग लगी। इनमें सबसे दुखद घटना मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके की रही, जहां 16 साल के एक लड़के की जान चली गई। लड़के की मौत से दिवाली की खुशियों पर साया पड़ गया है और मालाड इलाके में मातम का माहौल है।

मालवणी में गेट नंबर 8, अब्दुल हमीद मार्ग इलाके में तल मंजिल की एक दुकान में आग लग गई। आग करीब 20 गुणा 30 फुट के हिस्से में फैल गई। उसी समय पटाखों में धमाका हुआ और दुकान का स्लैब गिर गया। इस हादसे में एक लड़का लापता हो गया था। बाद में वह दुकान के अंदर मरा हुआ मिला। उसका शरीर पूरी तरह जल चुका था। उसे प्राइवेट एम्बुलेंस से बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। मृत लड़के का नाम शनवाज नियाज खान है।

मालवणी के बाद दहिसर में भी आग लगी। दहिसर के कांदरपाडा इलाके में रात को आरबीआई कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर मशहूर गुंदेचा स्कूल के पास आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

धारावी में एक इमारत में आग लगी। खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड वक्त पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

चुनाभट्टी इलाके में रात करीब 2.40 बजे साईनाथ सेवा मंडल की व्यायाम शाला का प्लास्टिक का शेड अचानक जल उठा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान, चुनाभट्टी पुलिस और मंगलमूर्ति कैटरर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबने पूरी जान लगाकर आग बुझाई।

अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला इलाके की एक इमारत में भी रात को आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते उस पर काबू पा लिया।

मालवणी में हुई एक युवक की मौत को छोड़ दें, तो बाकी जगहों पर लगी आग में किसी के घायल होने की जानकारी अब तक नहीं है।

#मुंबई#शहर#PT24#Civic#Mumbai

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन