बुधवार, 18 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, कुलसचिव से बहस के बीच जिलाध्यक्ष ने उठाया जूता

यूनिवर्सिटी गेट के बाहर आदमी कागज की मशीनों के पास खड़ा है, सुरक्षा गार्ड पास हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सियासत PT24 राजनीति डेस्क

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में सोमवार को ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं की कुलसचिव अनिल शर्मा से बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने नेमप्लेट उखाड़ दी और गेट तोड़ने की कोशिश की।

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा किया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक दावों को लेकर ज्ञापन देने यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रधानमंत्री के नाली की गैस से चाय बनाने, आलू से सोना बनाने और मोबाइल से मिट्टी की जांच करने जैसे बयानों पर वैज्ञानिक परिचर्चा कराई जाए। यही मांग लेकर वे कुलसचिव को ज्ञापन सौंपने गए थे।

कार्यकर्ता अपने साथ कागज से बनी दो मशीनें भी लाए थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने इन मशीनों का प्रैक्टिकल करके दिखाया।

ज्ञापन सौंपने में देरी हुई तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसी बात पर कुलसचिव अनिल शर्मा और NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। बहस के दौरान हिमांशु शुक्ला ने जूता उठाकर विरोध जताया।

कार्यकर्ताओं ने चैनल गेट पर लात मारी, नेमप्लेट उखाड़ दी और गेट तोड़ने की कोशिश भी की।

#इंदौर#सियासत#PT24#Politics#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन