गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

उज्जैन के नानाखेड़ा में अर्टिगा कार जलकर खाक, कार सवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

सड़क पर जली कार, पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी और लोग, दिन की रोशनी में गीला चौराहा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

उज्जैन के समुद्र मंथन चौराहे पर मंगलवार दोपहर स्टार्ट करते वक्त अर्टिगा कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में समुद्र मंथन चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक अर्टिगा कार में आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। कार में सवार शख्स ने आग देखते ही वक्त रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक आग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस वक्त कार चारों तरफ से आग की लपटों में घिरी हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार बड़नगर तहसील के बाद गांव के रहने वाले राहुल की है, जो राधेश्याम के बेटे हैं। राहुल ट्रैवल्स का काम करते हैं। वह रतलाम से धार्मिक यात्रा पर आए एक परिवार को लेने समुद्र मंथन चौराहे पर पहुंचे थे। परिवार के आने पर उन्होंने कार स्टार्ट की और इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

आग लगने के बाद नानाखेड़ा चौराहे पर ब्लास्ट जैसी आवाज आई, जिसे सुनकर आसपास खड़े लोग सहम गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन