सीधी के कॉलेज में बीएससी गणित के 24 छात्रों को ATKT, NSUI ने उठाई दोबारा जांच की मांग
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सीधी के शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी गणित प्रथम वर्ष के 24 छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पुनर्मूल्यांकन मांगा है।
सीधी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी गणित प्रथम वर्ष के 24 छात्रों को ATKT मिली है। इन छात्रों का आरोप है कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है।
शनिवार दोपहर 3 बजे ये छात्र NSUI के प्रदेश सचिव विक्रांत परिहार के साथ कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने प्राचार्य को आवेदन सौंपे। सभी 24 छात्रों ने अलग-अलग आवेदन कॉलेज प्रशासन को दिए।
छात्रों की मांग है कि परीक्षा परिणाम की जांच की जाए और उत्तरपुस्तिकाओं का निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। उनका कहना है कि अगर मूल्यांकन में गलती हुई है, तो उसका असर उनकी आगे की पढ़ाई पर पड़ सकता है।
आवेदन मिलने के बाद प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान कल तक करने की कोशिश की जाएगी।
विक्रांत परिहार ने कहा कि अगर मूल्यांकन में गलती हुई है तो उसे जल्द सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो छात्रों के हित में यह मुद्दा आगे भी उठाया जाएगा।
प्राचार्य प्रभाकर सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है और नियम के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है या नहीं, इसके बारे में कॉलेज यूनिवर्सिटी को पत्र लिखेगा।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।