सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

शाजापुर में एक कुत्ते ने दस से ज्यादा लोगों को काटा, जिला अस्पताल में घायलों की भीड़

दिन की रोशनी में जिला अस्पताल का प्रवेश द्वार, बेंच, रैंप, स्कूटर और पेड़ दिख रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

शाजापुर में शनिवार सुबह एक कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में दस से ज्यादा लोगों को काट लिया। सभी घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में शनिवार सुबह एक कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में दस से ज्यादा लोगों को काट लिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटनाएं शहर के ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड इलाके में हुईं। सभी घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि सुबह से कुत्ते के काटने के दस से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। सभी को प्राथमिक इलाज दिया गया। कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

कुत्ते के हमले में घायल होने वालों में आसिफ (25), सोनू जाटव (24), राजेंद्र (29), महेश सिंह (22), सुनीता भिलाला (33), पिरु नाथ (35), सतेंद्र (35), जितेंद्र (42), कुंदन पारछे (30) और संदीप (30) शामिल हैं।

पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने इस मामले में नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए और शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन