गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सराफा के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के दोनों शिखरों पर दीपावली के अगले दिन चढ़ा नया धर्म ध्वज

सड़क किनारे जैन मंदिर, शिखरों पर सफेद ध्वज, नीचे बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़, दिन की रोशनी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 समाज डेस्क

दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को सराफा के जैन मंदिर में पार्श्वनाथ और आदिनाथ भगवान के शिखरों पर नए ध्वज फहराए गए। यह परंपरा वर्षों पुरानी बताई गई है।

दीपावली के अगले दिन, मंगलवार को सराफा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नया धर्म ध्वज चढ़ाने का आयोजन हुआ। धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के बीच सुबह 8 बजे मंदिर के दूसरे तल पर बने श्री पार्श्वनाथ भगवान और श्री आदिनाथ भगवान के शिखरों पर विधि-विधान से नए ध्वज फहराए गए। मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण की परंपरा पूरी की गई।

इस साल श्री पार्श्वनाथ भगवान के शिखर पर ध्वज चढ़ाने का सौभाग्य चौधरी परिवार को मिला। वहीं श्री आदिनाथ भगवान के शिखर पर ध्वज चढ़ाने का सौभाग्य अत्तर एवं जैन परिवार के हिस्से आया।

जैन समाज के प्रवक्ता प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पार्श्वनाथ भगवान के शिखर पर नया धर्म ध्वज फहराने वालों में राजकुमारी, स्वीटी सुधांशु चौधरी, ऋषिका रूपांशु चौधरी, देवांशी जैन, दर्शित जैन, देवांश जैन और रियांशी जैन का परिवार शामिल है। आदिनाथ भगवान के शिखर पर ध्वज फहराने का अवसर विनोद उदय जैन (मुंबई) और रानी नितिन कमलचंद जैन के परिवार को मिला।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण, ट्रस्टी राजेश जैन, अतुल जैन, संकल्प जैन, तरुण जैन, प्रेमांशु जैन, पंकज जैन, डॉ. सुभाष जैन, चौथमल जैन, पुष्पेंद्र जैन और मीना जैन समेत समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी के मुताबिक मंदिर के शिखरों पर धर्म ध्वज चढ़ाने का मौका परिवारों को समाज में होने वाली बोलियों के जरिए दिया जाता है। इसमें समाज के लोग उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं। उनका कहना है कि यह आयोजन धार्मिक परंपरा होने के साथ समाज की आस्था और मिलजुलकर भागीदारी की निशानी भी है।

पंडित निखलेश जैन ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन श्री पार्श्वनाथ भगवान और श्री आदिनाथ भगवान के शिखरों पर नया धर्म ध्वज चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि जिस परिवार को मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने का मौका मिलता है, उसके जीवन में साल भर धन-धान्य, सुख, समृद्धि और वैभव बना रहता है। इसी आस्था के साथ हर साल दीपावली के अगले दिन यह आयोजन किया जाता है। मंदिर के शिखर पर नया धर्म ध्वज साल में एक ही बार चढ़ाया जाता है।

#इंदौर#समाज#PT24#Society#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन