गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सागर के बीएमसी से घायल मरीज अंशुल ठाकुर लापता, बाथरूम जाने को कहकर निकला और नहीं लौटा

अस्पताल के गलियारे में लोग बैठे हैं, कर्मचारी मेज पर कागज लिख रहा है, दिन की रोशनी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिलवानी का 20 साल का मरीज सोमवार दोपहर वार्ड से निकलने के बाद लापता है। गोपालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज करा रहा एक मरीज वार्ड से निकलने के बाद से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लापता मरीज का नाम अंशुल ठाकुर है। उसकी उम्र 20 साल है और वह सिलवानी का रहने वाला है। 8 नवंबर को सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। हादसे में उसकी आंख और सिर में चोट आई थी। इसके बाद परिजन ने उसे बीएमसी में भर्ती कराया था।

परिजन के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अंशुल यह कहकर वार्ड से निकला कि उसे बाथरूम जाना है। वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजन ने अस्पताल परिसर में उसे ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

अंशुल के पड़ोसी आलोक शर्मा ने बताया कि उसके लापता होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई थी। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की कोशिश की गई, मगर कुछ कैमरे बंद मिले। जब अस्पताल में तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला, तो गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब बीएमसी से कोई मरीज लापता हुआ हो। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज से एक मरीज गायब हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव अस्पताल के वार्ड के स्टोर रूम में मिला था। अब एक और मरीज के लापता होने से अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहे हैं।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन