गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नरसिंहपुर के तिंदनी में बुजुर्ग महिला का आरोप, युवक ने घर में घुसकर गला दबाया

दिन की रोशनी में गांव के घर के बाहर पुलिसकर्मी नोटबुक में लिख रहा है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

ठेमी थाना क्षेत्र के गांव तिंदनी की 60 साल की महिला ने गांव के युवक पर मारपीट, चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव तिंदनी (नयागांव) की 60 साल की एक बुजुर्ग महिला ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के मुताबिक घटना 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे की है। फूला बाई मल्लाह उस वक्त घर में खाना बना रही थीं और घर में अकेली थीं। आरोप है कि गांव का 26 साल का युवक कल मल्लाह नशे की हालत में जबरन घर के अंदर आ गया।

महिला के अनुसार युवक ने उनके हाथों में पहनी चांदी की चूड़ियां उतारने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की, मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने घर में बन रहा खाना बिखेर दिया और गेट तोड़कर वहां से चला गया।

महिला का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने जाने लगीं, तो आरोपी और उसके परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने एसपी से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन