केसली के नादिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, दुकान से पकड़ी शराब पुलिस को सौंपी
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सागर जिले के केसली ब्लॉक के नादिया गांव में महिलाओं ने चिप्स-कुरकुरे की दुकान का घेराव कर थैले में रखी शराब पकड़ी और पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई की बात कही।
सागर जिले के केसली ब्लॉक के गांव नादिया में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाएं सड़क पर उतर आईं। दोपहर के समय वे गांव की एक चिप्स-कुरकुरे की दुकान पर पहुंचीं और उसका घेराव कर लिया।
महिलाओं ने दुकान से थैले में रखकर बेची जा रही शराब को पकड़ लिया और दुकानदार के खिलाफ जमकर विरोध किया। हंगामे के बीच दुकानदार मौके से फरार हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही केसली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश देकर महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद महिलाओं ने दुकान से पकड़ी गई शराब पुलिस के हवाले कर दी।
महिलाओं का आरोप है कि गांव और आसपास की छोटी दुकानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। उनका कहना है कि इससे गांव और इलाके का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।
केसली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह बघेल ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को दें।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।