इंदौर की मालगंज सब्जी मंडी में गंदगी मिली, वार्ड दरोगा का 7 दिन का वेतन कटेगा
इंदौर नगर निगम के कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने रविवार को निरीक्षण में मंडी की सफाई असंतोषजनक पाई और दुकानों पर डस्टबिन अनिवार्य कर दिए।
इंदौर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर निगम के कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को वे शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान मालगंज सब्जी मंडी में गंदगी मिली और दुकानों पर डस्टबिन भी नहीं थे। इस पर उन्होंने वार्ड दरोगा आशीष ऊटवाल का 7 दिन का वेतन काटने को कहा।
निगम कमिश्नर जोन-2 के वार्ड 69 में पहुंचे। वहां उन्होंने जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला और मालगंज सब्जी मंडी क्षेत्र को देखा। निरीक्षण में मंडी की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। दुकानों पर कचरा डालने के लिए डस्टबिन तक नहीं रखे गए थे।
कमिश्नर सिंघल ने मंडी की सभी दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कचरा डस्टबिन में ही डालें और उसके उचित संग्रहण की व्यवस्था भी करें।
इसके साथ ही उन्होंने मंडी क्षेत्र में दिन के साथ रात में भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।