भोपाल के भदभदा चौराहे पर डंपर की चपेट में आई महिला पत्रकार की मौत
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह बाइक से दफ्तर जा रही 25 साल की महिला पत्रकार सपना कुमारी की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस फरार बाइक सवार और डंपर चालक को तलाश रही है।
राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें 25 साल की महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई।
सपना रैपिडो की बाइक बुक करके एक निजी न्यूज चैनल के ऑफिस जा रही थीं। रास्ते में एक दूसरे बाइक सवार ने रैपिडो चालक की बाइक को कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। उसी वक्त पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। वे भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में इंटर्नशिप कर रही थीं।
हादसे की खबर मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार और डंपर चालक फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों वाहनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।