गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

खरगोन के टवडी चौक पर पड़वा पर दो पक्षों ने एक घंटे छोड़े पटाखे, ड्रोन से निगरानी

धुंधली सड़क पर पुलिसकर्मी बैरिकेड संभाल रहे हैं, पास में एंबुलेंस और दमकल खड़ी है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 संस्कृति डेस्क

दीपावली के बाद पड़वा पर मंगलवार को खरगोन के पहाड़सिंहपुरा में 'पैर छोड़ने' की परंपरा निभाई गई। पुलिस ने रास्ता बदला और ड्रोन से निगरानी की।

खरगोन में दीपावली के बाद पड़वा के दिन मंगलवार को पहाड़सिंहपुरा के टवडी चौक पर 'पैर छोड़ने' की परंपरा निभाई गई। दो पक्षों के लोग आमने-सामने खड़े हुए और करीब एक घंटे तक पटाखे छोड़ते रहे।

आयोजन के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके पर नजर रखी। सुरक्षा के लिए ड्रोन से भी निगरानी की गई। टवडी चौक पर बैरिकेडिंग करके रास्ता डायवर्ट कर दिया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी सौरभ तोमर और कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई सहित पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद थीं।

स्थानीय निवासी रवि वर्मा ने बताया कि यहां वर्षों से 'पैर छोड़ने' की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि परंपरा के दौरान संभावित खतरों को देखते हुए पहले ही बैठक की गई थी। उसमें लोगों को आयोजन सुरक्षित और सीमित रखने की समझाइश दी गई थी। सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया।

#इंदौर#कल्चर#PT24#Culture#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन